EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गैस गोदाम में भीषण हादसा हादसे में तीन लोग झुलसे
  • 151051049 - PAWAN KUMAR 0 0
    15 Apr 2026 23:40 PM



गैस गोदाम में भीषण हादसा सिलेंडर ब्लास्ट से तीन झुलसे

मनकापुर, गोंडा। क्षेत्र के मधईपुर गांव में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब गैस गोदाम में अचानक आग लगने के बाद सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि धमाके की तीव्रता से गोदाम की एक दीवार भी ढह गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुष्मिता इंडेन गैस एजेंसी के मधईपुर स्थित गोदाम में रात करीब आठ बजे इनवर्टर से निकली चिंगारी ने पास रखे गैस सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग भड़क उठी और कुछ ही देर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाके के वक्त मौके पर मौजूद एजेंसी मैनेजर अजय सिंह (40), कर्मचारी राम सजीवन (32) और रक्षा राम यादव गंभीर रूप से झुलस गए।घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन प्रभारी राजेश पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं एजेंसी मैनेजर के छोटे भाई ऋतिक सिंह ने बताया कि गोदाम में कर्मचारी खाना बना रहे थे, तभी इनवर्टर से निकली चिंगारी से सिलेंडर में आग लग गई।स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से आग को समय रहते काबू में कर लिया गया, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि, इस घटना ने गैस गोदामों में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट पवन कुमार द्विवेदी गोंडा 151051049



Subscriber

188661

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना