फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। सीबीएसई कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जनपद में मेधावी विद्यार्थियों की सफलता की गूंज सुनाई दी। इस वर्ष संस्कार ग्लोबल स्कूल टेउंगा की छात्रा तथा आइंस्टीन पब्लिक स्कूल के छात्र ने 500 में 488 अंक (97.6 प्रतिशत) प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिला टॉपर बनकर जनपद का नाम रोशन किया। दोनों मेधावियों की इस उपलब्धि से विद्यालयों एवं अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस शानदार परिणाम में का विशेष दबदबा रहा, जहां से कई विद्यार्थियों ने टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को सिद्ध किया। टॉप-10 सूची में शामिल अन्य मेधावी छात्रों में (97.2%), (97%), (96.8%), (96.4%), (96.2%), एवं (96%), (95.8%), (95.6%) एवं (95.2%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय है। निदेशक एवं प्रधानाचार्या ने सभी मेधावी छात्रों का मुंह मीठा कराकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल रहा। शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। यह परिणाम न केवल विद्यालय की उपलब्धि है बल्कि पूरे जनपद प्रतापगढ़ के लिए गौरव का क्षण भी है। रिपोर्ट विशाल रावत डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ 151019049
