EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मिशन शक्ति टीम का मानवीय चेहरा: कुंडा में असहाय दिव्यांग की मदद कर पेश की मिसाल
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    15 Apr 2026 21:13 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़ (कुंडा)। जनपद में जनसहभागिता एवं सेवा भाव को बढ़ावा देने के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कुंडा क्षेत्र में पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने एक सराहनीय एवं मानवता से परिपूर्ण कार्य कर लोगों का दिल जीत लिया। यह पहल पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में संचालित सेवा कार्यों के अंतर्गत की गई। बुधवार को पैदल गश्त के दौरान कस्बा कुंडा में पुलिस टीम को एक भूखा-प्यासा एवं असहाय दिव्यांग व्यक्ति मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम छोटे पुत्र रमजान अली, निवासी रजनपुर बताया। उसकी दयनीय स्थिति को देखते हुए मिशन शक्ति टीम ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। इस दौरान महिला आरक्षी पूजा यादव एवं महिला आरक्षी दीपांजली गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को भोजन एवं जलपान उपलब्ध कराया। साथ ही उसके जीवनयापन के लिए एक सप्ताह की राशन सामग्री भी प्रदान की गई, जिससे उसे तत्काल राहत मिल सकी। पुलिस टीम के इस मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों ने खुले दिल से सराहना की और पुलिस के इस संवेदनशील रूप की प्रशंसा की। लोगों का कहना था कि इस प्रकार के कार्य समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान को और मजबूत करते हैं।प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने बल्कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए भी लगातार ऐसे सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं, जो समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य कर रहे हैं। रिपोर्ट विशाल रावत डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ 151019049



Subscriber

188661

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना