EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

तीन साल बाद सोनी कत्ल का ऊमरी पुलिस ने किया खुलासा
Link
  • 151186615 - KAPIL TRIPATHI 54 65
    15 Apr 2026 19:42 PM



3 वर्ष पुराने चर्चित मदनमोहन सोनी हत्या कांड व लूट के आरोपियों को किया गिरफ्तार

ऊमरी पुलिस को सनसनीखेज प्रकरण में मिली बड़ी सफलता

2023 में सराफा व्यापारी को गोलीमार कर की थी लूट

उक्त प्रकरण में 03 आरोपी किए गिरफ्तार

आरोपीगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं देशी कट्टा बरामद

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा घोषित किया गया था 30,000 रुपये का ईनाम

ऊमरी थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत का व्यापारियों ने किया आभार व्यक्त

भिंड जिले के ऊमरी कस्बे में वर्ष 2023 में हुए चर्चित सराफा व्यापारी हत्याकांड एवं लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी की पूर्व में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, 2 जून 2023 को सराफा व्यापारी रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर सोने-चांदी के आभूषण से भरा बैग लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और जेवरात से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद थाना ऊमरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव एवं एडिशनल एसपी संजीव पाठक के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार काम कर रही थी। इसी दौरान 12 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह राजावत ने मुडिया खेड़ा अटेर रोड पर दो संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा 315 बोर एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की है। इसके बाद 14 अप्रैल 2026 को एक अन्य आरोपी को एमजेएस कॉलेज के सामने से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से लूटे गए माल के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। इस खुलासे के बाद क्षेत्र के व्यापारियों ने थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह राजावत एवं पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है। देखे भिंड से कपिल त्रिपाठी की रिपोर्ट


विजुअल।
वाइट : रविंद्र वास्कले एसडीओपी।

20260415194203966165767.mp4

20260415194215399675273.mp4



Subscriber

188662

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना