-
- नीला झंडा लगाने के मामले ने पकड़ा तूल, चौक पर जुटा समाज
- सिकंदरा के परशुराम चौक पर तनाव, नारेबाजी के बीच पुलिस अलर्ट
- अंबेडकर जयंती शोभायात्रा के दौरान विवाद, वीडियो से होगी गिरफ्तारी
- चौक पर असामाजिक तत्वों की हरकत से भड़का माहौल, मुकदमा दर्ज
- आगरा में बढ़ी सतर्कता, परशुराम चौक पर पुलिस की कड़ी निगरानी
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र स्थित परशुराम चौक पर विवाद के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जानकारी के अनुसार, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा चौक पर जूता पहनकर चढ़ते हुए नीला झंडा लगाए जाने का मामला सामने आया, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया।
घटना के बाद ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश देखा गया। समाज के लोग आज सुबह से ही परशुराम चौक पर एकत्रित होकर नारेबाजी कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि समाज द्वारा अल्टीमेटम दिए जाने के बाद पुलिस ने देर रात मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। देखे पवन कुमार की रिपोट
20260415190528431207260.mp4
