फ़ोटो 1,2
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ राजा दिनेश सिंह कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज बढ़नी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं महान गणितज्ञ आर्यभट्ट की जन्म जयंती मनाई गई। उक्त अवसर पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात विद्यालय के संरक्षक राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमें संविधान समिति के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के नेतृत्व में जो संविधान मिला वह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं संविधान समिति के सदस्यों के अथक प्रयास के कारण मिला जिसके कारण भारत का लोकतंत्र एक महान देश माना जाता है। विद्यालय समिति के अध्यक्ष ब्रह्मचर्य ओम प्रकाश पांडे ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष जिन्होंने कई देशों के संविधान का मिश्रण करके भारतीय संविधान की रचना किया। बाबा साहब के जन्मदिवस की बहुत-बहुत बधाई। आपके ब्रह्म गुरु अंबेडकर जिनकी कृपा से आप इस लायक बने उन महापुरुष का दर्शन आज आपको कराते हैं। जिन्हें बहुत से लोग जानते भी होंगे लेकिन ज्यादातर लोग नहीं जानते। जिन्होंने भीमराव राम जी सकपाल को अपना सरनेम "उपनाम" अंबेडकर प्रदान करके बचपन में पढ़ाया लिखाया और अग्रिम अध्ययन के लिए विदेश भेजने हेतु गायकवाड बड़ौदा महाराज से सिफारिश करके आपको छात्रवृत्ति प्रदान करा कर विदेश भिजवाए और इस योग्य बनाया कि आगे चलकर संविधान सभा की प्रारूप समिति के आप अध्यक्ष बने।हम उस महान महापुरुष ब्रह्म गुरु श्री कृष्णा जी केशव अंबेडकर को शत-शत नमन करते हैं। गुरु और ब्राह्मण की कृपा जिस पर हो जाए उसका जीवन सदा सफल हो जाता है। आज ही के दिन महान गणितज्ञ आर्यभट्ट का भी अवतरण दिवस है जिन्होंने वेदों और उपनिषदों तथा अनेक पुराणों तथा ग्रन्थों के अध्ययन के पश्चात गणित के वृहद स्वरूप को हम सबको ज्ञात कराया। आपने 23 वर्ष की आयु आर्यभट्टीय पुस्तक की रचना किया। हम उन्हें भी शत-शत नमन करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती निर्मला पांडे प्रधानाचार्य रामनरेश पांडे रामकृष्ण रामानुज दास घनश्याम शर्मा वीणा पांडे अशोक सिंह चौहान आदि ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आपको एक महामानव बताया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049

