EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अग्नि सुरक्षा सप्ताह: आत्रेय एकैडमी में फायर ड्रिल व मॉक ड्रिल से छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 65
    15 Apr 2026 18:47 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आत्रेय एकैडमी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजू उपाध्याय एवं प्रभारी अधिकारी राधेश्याम दुबे अपनी टीम के साथ पहुंचे और छात्र-छात्राओं व स्टाफ को फायर ड्रिल, मॉक ड्रिल तथा इवैक्युएशन ड्रिल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।कार्यक्रम की शुरुआत में राधेश्याम दुबे ने अग्नि सुरक्षा पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने आपदा की स्थिति में सतर्कता, त्वरित निर्णय और सुरक्षित निकासी के महत्व को समझाया। इसके बाद टीम द्वारा भवन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान घायल व्यक्तियों को एक्सटेंशन लैडर और रस्सों के माध्यम से सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें अस्पताल भेजने की पूरी प्रक्रिया को भी व्यवहारिक रूप से दिखाया गया, जिससे छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन की वास्तविक जानकारी मिल सके। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया और अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को ध्यानपूर्वक समझा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने इस उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाले आयोजन की सराहना की। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188661

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना