EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में भाजपा का “नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम” भव्य आयोजन, स्कूटी रैली व पदयात्रा से गूंजा नगर
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    15 Apr 2026 18:24 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। नगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत कंपनी बाग से हस्ताक्षर अभियान, स्कूटी रैली और पदयात्रा के साथ हुई। इस आयोजन में जिले भर से बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से अग्रणी, कामकाजी महिलाओं और स्कूली छात्राओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। सुबह से ही नगर का माहौल उत्सवमय नजर आया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारी सशक्तिकरण का संदेश देती हुई पदयात्रा में शामिल हुईं। स्कूटी रैली ने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया, जिससे शहर के विभिन्न मार्गों पर जागरूकता का व्यापक प्रसार हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गीता विश्वकर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि राजेंद्र मौर्य ने कहा कि नारी शक्ति देश के विकास की आधारशिला है और सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशीष श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन एवं संयोजन राजेश मिश्रा राजन द्वारा किया गया। सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं का उत्साह देखने लायक रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर नारी सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम की भव्यता और अनुशासित व्यवस्था ने इसे नगर में चर्चा का विषय बना दिया। रैली कंपनी बाग से प्रारंभ होकर मीरा भवन होते हुए अंबेडकर चौराहा पहुंची और पुनः कंपनी बाग में समाप्त हुई, जबकि पदयात्रा कंपनी बाग से पुलिस लाइन गेट तक जाकर वापस कंपनी बाग में संपन्न हुई। इस प्रकार प्रतापगढ़ में आयोजित यह “नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम” न केवल जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि महिलाओं की एकजुटता और सामाजिक भागीदारी का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, समाज के विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी महिलाएं एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। इस संबंध में जानकारी जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ला ने दी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188661

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना