फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक सुरक्षा गार्ड ने इलाज के लिए भर्ती बीमार महिला के सोने के कुंडल चोरी कर लिए। जब परिजनों ने इसकी शिकायत की, तो अस्पताल प्रबंधन ने मदद करने के बजाय उन्हें कमरे में बंद कर धमकाया और मरीज का इलाज रोककर उन्हें अस्पताल से बाहर निकाल दिया। सदर तहसील के ग्राम रामपुरिया सिरसा निवासी राहुल ने अपनी बीमार माँ को 10 अप्रैल को एसएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। आरोप है कि इलाज के दौरान अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड राजकुमार शुक्ल ने महिला के सोने के कुंडल पार कर दिए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित राहुल का आरोप है कि जब उन्होंने डॉ. प्रांजल अग्रवाल और अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की, तो उन्होंने कोई सहयोग नहीं किया। उल्टा राहुल को एक कमरे में बंद कर डराया-धमकाया गया और उनकी गंभीर बीमार माँ को इलाज के बीच ही अस्पताल से निकाल दिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एलआईयू और सीएमओ को जांच के आदेश दिए। जिला प्रशासन के कड़े रुख के बाद हरकत में आई थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी गार्ड राजकुमार शुक्ल के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।
शहर कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत और प्राथमिक साक्ष्यों सीसीटीवी फुटेज) के आधार पर मुकदमा दर्ज हो चुका है।
पुलिस अब अन्य गवाहों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। अस्पताल जैसे सुरक्षित स्थान पर हुई इस वारदात और प्रबंधन के अमानवीय व्यवहार ने शहर में रोष पैदा कर दिया है। प्रशासन अब अस्पताल के अन्य पहलुओं की भी बारीकी से जांच कर रहा है। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान पीलीभीत*151173981
New layer...
