EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सर्वजन सेवा समिति का वार्षिक समारोह संपन्न, डॉ. विमल मोदी बोले- नर सेवा ही नारायण सेवा
  • 151188511 - FULMATI 65 77
    15 Apr 2026 17:33 PM



 

सर्वजन सेवा समिति का वार्षिक समारोह सूरजकुण्ड धाम पर धूमधाम से आयोजित किया गया। उद्देश्य समाज के गरीबों और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना था। मुख्य अतिथि आरोग्य मंदिर के निदेशक डॉ विमल कुमार मोदी निशुल्क भोजन वितरण वाहन का लोकार्पण भी किया गया।

 

इस वाहन के माध्यम से पूरे शहर में जरूरतमंदों तक निशुल्क भोजन पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। डॉ मोदी ने कहा कि संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य प्रेरणादायक है। कहा कि जब कोई संस्था निरंतर सेवा भाव से कार्य करती है, तो वह समाज के लिए एक आदर्श बन जाती है।
उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य हमें हमारे संस्कारों की याद दिलाते हैं। 'नर सेवा, नारायण सेवा' केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन जीने का मार्ग है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह संस्था भविष्य में और बड़े स्तर पर कार्य करेगी। इतना ही नहीं अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर इस पवित्र अभियान को आगे बढ़ाएगी।
आयोजक गजेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि यह आयोजन मात्र एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और समर्पण का उत्सव है। उन्होंने बताया कि एक छोटे प्रयास के रूप में शुरू की गई यह पहल आज जनसहयोग के बल पर सैकड़ों लोगों तक प्रतिदिन पौष्टिक भोजन पहुंचाने का माध्यम बन चुकी है।

दरअसल, सर्वजन सेवा समिति के बैनर तले मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों सहित विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन लोगों को नि:शुल्क भोजन कराया जाता है। इस पहल को और विस्तार देते हुए संस्था द्वारा 'निशुल्क भोजन वितरण वाहन' की शुरुआत की गई है। इससे शहर में अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188661

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना