खैरागढ़ में खाटू श्याम समिति के तत्वावधान में धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के अंतर्गत 8 अप्रैल 2026 को भव्य पैदल कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुई।
इसके उपरांत तहसील परिसर के सामने स्थित खैरागढ़ ग्राउंड में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। कथा के दौरान व्यास शास्त्री गुरुदेव पंडित जी के मुखारविंद से निकले प्रवचनों को श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक सुना और अपने जीवन में आत्मसात किया। कथा ने उपस्थित भक्तों के हृदय को भक्ति, प्रेम और वैराग्य से सराबोर कर दिया।
कथा समापन के पश्चात आज बुधवार, 15 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें खैरागढ़ कस्बे के श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस पूरे आयोजन का सफल संचालन खाटू श्याम समिति के अध्यक्ष सौरभ कटारा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में गौरव कटारा, राजेंद्र बघेल, जयंती शर्मा, अनिल, अमित सिकरवार, गुड्डू सिकरवार, राजीव धाकरे, गोलू, धर्मेंद्र सिकरवार, संजय बघेल, वीरू समाजसेवी एवं युवा नेता शिवा गर्ग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
