EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गिरे
Link
  • 151188565 - PRIYANKA 54 65
    15 Apr 2026 10:45 AM



  • डायल 112 पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
  • प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर

उत्तर प्रदेश के दिबियापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक सड़क हादसे में मामा-भांजी गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि मरदह थाना क्षेत्र के अमवा आहार गांव निवासी चरण सिंह अपनी भांजी गीता के साथ बाइक से औरैया एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि गीता की गोद में बैठी तीन साल की बच्ची आरोही इस हादसे में सुरक्षित बच गई।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। देखे औरैया से प्रियंका की रिपोट  151188565

20260415104444027216416.mp4



Subscriber

188661

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना