EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कटरा गुलाब सिंह में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रथम प्रतिमा का अनावरण करते चेयरमैन
  • 151140893 - MOHD ANEESH 54 65
    15 Apr 2026 05:40 AM



यूपी प्रतापगढ़ । नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के वार्ड नंबर 1 पूरे तोरई में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने श्रद्धापूर्वक बाबा साहेब को नमन किया।
वार्ड नंबर 1 पूरे तोरई सहित आसपास के क्षेत्र की जनता ने नगर पंचायत अध्यक्ष की इस पहल की जमकर सराहना की। लोगों ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया अपने संबोधन में अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर एक महान महापुरुष थे, जिन्होंने देश को संविधान के रूप में अमूल्य धरोहर दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक है। आज पूरा देश उनके द्वारा लिखे गए संविधान के नियमों और आदर्शों का पालन करता है, जो प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, न्याय और सम्मान सुनिश्चित करता है।
हमें बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और समाज में भाईचारे, समानता और शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और समाज के विकास में योगदान दें। इस अवसर पर सभासद सुनीता देवी प्रतिनिधि पवन गौतम सूरज मिश्रा सुजीत यादव अखिल सिंह पिंटू अच्छे अग्रहरि मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मेहताब खान राजीव राहुल गौतम नीरज रावत पिंटू यादव एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। रिपोट - मोहद अनीश 151140893



Subscriber

188662

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना