EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल: ब्राह्मण समाज ने किया बाबा साहब की शोभायात्रा का भव्य स्वागत
Link
  • 151186544 - AKASH SHARMA 65 79
    14 Apr 2026 19:56 PM



रुदावल (भरतपुर): आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज, रुदावल ने सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की एक नई मिसाल पेश करते हुए शोभायात्रा का पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वागत व सम्मान किया।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ:

 ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों द्वारा शोभायात्रा के मार्ग पर पुष्प वर्षा की गई और बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए समाज की ओर से शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए जलपान एवं शीतल पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई। शोभायात्रा के मुख्य पदाधिकारियों का साफा बांधकर और माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज रुदावल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रामखिलाड़ी पचौरी, युवाध्यक्ष पीयूष भारद्वाज, एडवोकेट कपिल शर्मा रुदावल, एवं पत्रकार आकाश शर्मा रुदावल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

साथ ही रामदत्त शर्मा, नन्दराम व्यास, मगन शर्मा, राजेश वैशालर, राजेश व्यास, कुलदीप लवानियाँ, राकेश लवानियाँ, सचिन शर्मा (एड.), तरुण सहारिया, मनीष चंदोलिया सहित समाज के अनेक प्रबुद्ध एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

"शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" के नारे के साथ आज रुदावल की धरती पर सर्वसमाज की एकता की गूँज

दिखाई दी।  देखे आकाश शर्मा रुदावल की खास खबर।

20260414194525983503665.mp4

2026041419464662314765.mp4

20260414194720148546888.mp4

20260414194809464214373.mp4

20260414195131742415874.mp4



Subscriber

188661

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना