फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद। नगर में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को नमन किया गया।
जटियांन मौहल्ले में डॉक्टर सुविन भारद्वाज ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक होशयार सिंह के आवास पर बाबा साहब का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ बनाया इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से शोषित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
कार्यक्रम में गौहर अली, रियाजुद्दीन, मदन सिंह, अनिल बाबा, त्रिलोक चंद, मंगल सिंह, प्रवेश सागर, जॉनी उर्फ हरीश कुमार, जितेंद्र भास्कर, छोटे लाल, भानु प्रताप, अमीन, नीतू सिंह सभासद, विजय भारत, मोनू सिंह और मनीष कुमार प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल बाबा ने किया।
वहीं, वृद्धाश्रम जहांगीराबाद में पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा कृषि अनाज मंडी एवं ग्राम जलीलपुर में भी विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को याद किया गया।
पूरे नगर में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। रिपोर्ट सुनील कुमार 151044 750
