फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी और टांडा कला को जोड़ने वाले गंगा पीपा पुल पर लोक निर्माण विभाग ने ‘कुशनिंग’ का काम शुरू कर दिया है। पुल पर वाहनों के गुजरने के दौरान तेज आवाज और झटकों की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया था।
ग्रामीणों की शिकायत के बाद विभागीय अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और तुरंत मरम्मत के निर्देश दिए। अब पुल पर लोहे की पटरी के किनारे बने बड़े गैप को कपड़े और घास से भरकर कुशन तैयार किया जा रहा है। इसके ऊपर बालू डालकर पानी का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि सतह मजबूत बन सके।
इस दौरान घाट दरोगा बीना सिंह की मौजूदगी में टीम ने मौके पर पहुंचकर काम शुरू कराया।
PWD के अपर अभियंता बी.के. सिंह के मुताबिक, पुल से अत्यधिक आवाज आने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद सर्वे कराया गया। अब कुशनिंग से शोर कम होगा और यात्रियों को झटकों से राहत मिलेगी।
फिलहाल ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया है और जल्द काम पूरा करने की मांग की है, ताकि आवागमन पूरी तरह सुरक्षित और सुगम हो सके। देखे चौबेपुर से लईक आफताब की रिपोट 151166686
20260414175601249715742.mp4
