EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भरथना में प्रेस क्लब की अहम बैठक सम्पन्न
  • 151161313 - SHIVAM KUMAR GOSWAMI 54 65
    14 Apr 2026 15:31 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी/ इटावा। जनपद इटावा के कस्बा भरथना में प्रेस क्लब भरथना की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार शाम नेविल गंज स्थित अध्यक्ष कुं० महेश सिंह कुशवाह के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए और संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक का मुख्य विषय सदस्यता शुल्क रहा। इस दौरान सभी सदस्यों ने प्रेस क्लब की नियमित गतिविधियों, कार्यक्रमों के संचालन और पत्रकार हितों की सुरक्षा के लिए सदस्यता शुल्क को व्यवस्थित व समयबद्ध तरीके से जमा कराने पर जोर दिया। सभी ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों, पत्रकारों के अधिकारों, आपसी सहयोग और संगठनात्मक एकता को बढ़ाने पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने अपने सुझाव रखे और प्रेस क्लब की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने पर सहमति जताई।इस अवसर पर अध्यक्ष कुं० महेश सिंह कुशवाह, महामंत्री अमित कुमार रौली, कोषाध्यक्ष इशरत अब्बासी सहित जगपाल सिंह कुशवाह, विष्णु राठौर, अतुल पोरवाल, ललित जादौन, संतोष गोस्वामी, शिवम् गोस्वामी, जितेंद्र कुमार एवं मनीष गुप्ता मौजूद रहे।अंत में सभी सदस्यों से भविष्य की बैठकों में समय का विशेष ध्यान रखते हुए अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया। रिपोर्ट: शिवम् कुमार गोस्वामी 151161313 



Subscriber

188672

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना