ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली को ब्लॉक प्रमुख ने दिखाई हरी झंडी
इटियाथोक/गोंडा
ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान की शुरुआत आज ब्लॉक सभागार से ब्लॉक प्रमुख इटियाथोक पूनम द्विवेदी, सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार पासवान व खंड शिक्षा अधिकारी इटियाथोक गीतांजलि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी देकर रवाना किया
रैली ब्लॉक सभागार इटियाथोक से निकल कर सीएचसी इटियाथोक ,शंकर चौराहा , हरैंया झूमन से होते हुए ब्लॉक सभागार पर आकर समाप्त हुई
तत्पश्चात ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख पूनम द्विवेदी, सी डी पी ओ अंजना झा और खंड शिक्षा अधिकारी इटियाथोक द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया
कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए एआरपी सुनील कुमार ने बताया कि नए सत्र में बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा नवीन नामांकन हेतु स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है इसके अंतर्गत शिक्षकों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे करके 6 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों का कक्षा एक में नामांकन किया जा रहा है।एआरपी दीपक नामदेव ने बालवाटिका संचालन के बारे में बताते हुए कहा कि 3 वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों का नामांकन को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्र पर कराना सुनिश्चित करें | कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों को माला पहनाकर तथा उपहार देकर उनका स्वागत किया गया।साथ ही गत फरवरी माह में हुए निपुण आकलन में निपुण घोषित किए गए विकासखंड के कुल 33 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भी सम्मानित किया गया
इस सत्र में सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र प्रताप सिंह व मोहम्मद नसीम अंसारी को शाल और धर्म ग्रंथ देकर सम्मानित किया गया।
ब्लॉक प्रमुख पूनम द्विवेदी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना कुछ भी संभव नहीं है आप सभी को एक महान दायित्व दिया गया है बच्चों को शिक्षा देने का इसलिए आप सब मन लगा करके उन्हें पढ़ाइए ताकि हमारे देश का भविष्य उज्जवल हो उच्च प्राथमिक विद्यालय इटियाथोक और प्राथमिक विद्यालय नए गांव के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा शिक्षक शौनक शुक्ला शुक्ला,विवेक कुमार और सौरव वर्मा ने सेल्फी प्वाइंट भी लगाया ।
अंत में खंड शिक्षा अधिकारी गीतांजलि ने आए हुए अतिथियों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की
संचालन सुभाष शुक्ला ने किया
कार्यक्रम में ए डी ओ पंचायत गिरजेश पटेल, मजहर हुसैन, एआरपी दिलीप वर्मा,वैभव त्रिपाठी , दिलीप गुप्ता गुप्ता, विनोद गुप्ता सौरभ वर्मा राम अचल , मनोज यादव सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे। रिपोर्ट पवन कुमार द्विवेदी गोंडा 151051049
