EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर घाटमपुर में जले हजारों दीप, स्वच्छता अभियान से दिया सामाजिक समरसता का संदेश
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 1
    13 Apr 2026 22:05 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी रानीगंज/प्रतापगढ़। विधानसभा क्षेत्र रानीगंज के अंतर्गत नगर पंचायत पृथ्वीगंज के ग्राम घाटमपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य दीप प्रज्वलन एवं व्यापक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्र के निवर्तमान विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जहां उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें गांव के विभिन्न हिस्सों में सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय की प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा रचित संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान कर लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हम सभी उनके विचारों को अपने जीवन में उतारें और समाज में समानता, भाईचारे एवं एकता को सुदृढ़ करें। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पुष्पा सरोज (पृथ्वीगंज), मनजीत सरोज, अरुण पासवान, संदीप भारती एवं भोला गौतम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में विधायक ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त, समतामूलक और विकसित भारत का निर्माण संभव है। इस संबंध में जानकारी मीडिया प्रभारी आयुष महेंद्र एवं अवनीश मिश्रा द्वारा दी गई। रिपोर्ट विशाल रावत डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ 151019049



Subscriber

188657

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना