EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आलीराजपुर ब्रेकिंग...आलीराजपुर में आग का तांडव—कांग्रेस कार्यालय के बाहर विद्युत डीपी बनी आग का गोला.
Link
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 54 65
    13 Apr 2026 21:05 PM



 

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर से इस वक्त की बड़ी खबर
कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे ट्रांसफॉर्मर में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया।

तेज धमाके के साथ भड़की इस आग से इलाके में दहशत का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

आलीराजपुर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगा विद्युत डीपी अचानक आग का गोला बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज धमाके के साथ ट्रांसफॉर्मर में आग लगी और देखते ही देखते वह धू-धू कर जलने लगा।

आग की ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में उठता धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था।

आग लगते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
इस घटना के चलते आसपास के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।

सूचना मिलते ही बिजली विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया गया।
फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले की जांच की जा रही है।

  यह थी आलीराजपुर से पायल बघेल की रिपोट 

20260413210406451215125.mp4

20260413210415944524835.mp4

20260413210426152256171.mp4

20260413210433746835227.mp4



Subscriber

188657

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना