वाराणसी । अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की विदिशा शाखा द्वारा समाज सेवा के अंतर्गत एक सराहनीय पहल करते हुए दिनांक 13 अप्रैल को रुक्मणी इंटर कॉलेज में एक वाटर कूलर स्थापित किया गया।
" जल ही जीवन है" इस कहावत को चरितार्थ करते हुए यह कार्य विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखकर किया गया। इस वाटर कूलर के माध्यम से शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में शीतल एवं स्वच्छ पेय जल उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर विदिशा शाखा की अध्यक्षा सरोज तुलस्यान, सचिव प्रीति बाजोरिया, कोषाध्यक्ष चंदन खेमका, संस्थापिका अध्यक्षा मधु तुलस्यान के साथ मनीषा खेमका, श्वेता केडिया,सुनीता कंदोई, अलका बाजोरिया, समता डीडवानिया एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही ।। रविन्द्र गुप्ता
