EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अन्तरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के काशी प्रान्त के प्रांतीय मंत्री बनाए गए दुर्गेश श्रीवास्तव
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 54 65
    13 Apr 2026 19:48 PM



गाजीपुर । अन्तरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल गाजीपुर द्वारा आज दुर्गेश श्रीवास्तव को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के काशी प्रान्त के प्रांतीय मंत्री बनाये जाने पर गोराबाजार हनुमान मंदिर पर स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था । जिसमें की काशी प्रान्त के प्रांतीय मंत्री दुर्गेश श्रीवास्तव का फूल माला व अंग वस्त्र   देकर स्वागत किया गया । जिसमें अंतरराष्ट्रीय हिंदु परिषद के प्रांतीय मन्त्री दुर्गेश श्रीवास्तव द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि, हर एक पदाधिकारी को अपने अपने निवास स्थान सहित अन्य एक एक हनुमान चालीसा केंद्र संचालित करने पर जोर  दिया करें । जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी , और जिन खंडो का विस्तार नहीं किया गया है, वंहा विस्तार  जरूरी और जनपद के सभी शीर्ष पदाधिकारी सप्ताह में एक दिन किसी भी सदस्य के यंहा प्रवास करें , और हनुमान चालीसा केंद्र संचालित कराए, क्योंकि हिंदु समाज अंतरराष्ट्रीय हिंदु परिषद के तरफ आशा भरी निग़ाहों से देख रहा है, व संगठन के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कोई भी पदाधिकारी थाना का परिक्रमा बिल्कुल न करें । इस कार्यक्रम में रमेश गुप्ता, नागेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह , अभिषेक सिंह, संदीप , परदुम पांडेय, सत्यम चैरसिया, जगदीश सत्यम ,धीरज सिंह, देश दीपक श्रीवास्तव, कन्हैया उपाध्याय, दीपक श्रीवास्तव, राज पांडेय, शशि चौधरी, दीपक, शुर्यभान पांडेय, शिवकुमार, अनुज, आशीष, उमेश पांडेय , सूर्यकांत तिवारी , सुधीर सिंह, इत्यादि लोग मौजूद रहे । रिपोट - सुजीत कुमार सिंह  151164525



Subscriber

188661

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना