EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पीलीभीत पुलिस की बड़ी उपलब्धि: IGRS पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में पाया प्रथम स्थान
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 65
    13 Apr 2026 19:55 PM



बेहतरीन प्रदर्शन के लिए एसपी ने IGRS टीम को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

पीलीभीत: जनपद पीलीभीत पुलिस ने जनसुनवाई और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के मामले में पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी सफलता का परचम लहराया है। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की मार्च माह की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद पीलीभीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा संबंधित टीम की सराहना की गई। जिले को मिले इस शीर्ष स्थान का श्रेय विभाग की सक्रियता और पारदर्शी कार्यप्रणाली को दिया जा रहा है।
जिले को प्रदेश में नंबर-1 बनाने वाली आईजीआरएस टीम की मेहनत को देखते हुए एसपी ने टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। एसपी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है और इस सम्मान से टीम के सदस्यों का मनोबल और बढ़ेगा। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188657

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना