EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विकास की सर्वश्रेष्ठता में अवसर की समानता है रामपुरखास की पहचान-मोना
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    13 Apr 2026 19:03 PM



कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता ने शैक्षिक समारोह में प्रतिभाओं को किया सम्मानित

प्रतापपुर चेरगढ़ में जनसभा को संबोधित करती विधायक आराधना मिश्रा

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने सोमवार को पिपरी प्रतापपुर चेरगढ़ में आयोजित जनसभा में कहा कि विकास की सर्वश्रेष्ठता में समानता के अधिकार की शक्ति निहित हुआ करती है। उन्होने कहा कि रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र में बहुमुखी विकास के साथ हर व्यक्ति को विकास के अवसर की समानता का वातावरण सदैव मजबूत दिखेगा। विधायक मोना ने कहा कि सांसद प्रमोद तिवारी के साथ वह मिलकर यहां हाइवे सड़क परियोजना तथा बिजली व सुरक्षा एवं शैक्षिक वातावरण के जरिए क्षेत्र को विकास की चमक से सर्वश्रेष्ठ बनाने का मिशन जारी रखेगी। जनसभा में उन्होने हाल ही में किये गये प्रयास के तहत क्षेत्र मे विभिन्न सड़क परियोजनाओं, नहर के सुदृढ़ीकरण व स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक मुश्त धनराशि की शासन से मंजूरी को स्थानीय विकास के लिए बड़ी उपलब्धि कहा। विधायक मोना ने कहा कि विकास के साथ यहां हर व्यक्ति के मान सम्मान की सुरक्षा तथा अवसर व अधिकारों के प्रति समानता सर्वोच्च प्राथमिकता में है। जनसभा का संयोजन अरविन्द सरोज व नागेन्द्र बहादुर सिंह ने किया। स्थानीय विकास के लिए विधायक के द्वारा कई योजनाओं की सौगात को लेकर ग्रामीणों ने उनका सम्मान भी किया। इसके पहले विधायक आराधना मिश्रा मोना ने सराय संग्राम सिंह में पीटीएस कान्वेंट स्कूल में शैक्षिक संगोष्ठी के तहत प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया। सरयू समाज कल्याण संस्थान द्वारा विधायक आराधना मिश्रा मोना ने इण्टरमीडिएट के सर्वश्रेष्ठ मेधावियों को कम्प्यूटर सेट भी प्रदान किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रबंधक अजीत पटेल व संचालन डॉ0 नन्हेंलाल यादव ने किया। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, राकेश चतुर्वेदी, भुवनेश्वर शुक्ल, आशीष उपाध्याय, आचार्य विद्याधर पटेल, त्रिभुवन तिवारी, राजेन्द्र पाण्डेय, मुन्ना सिंह, इंद्रजीत सिंह, सहदेव, लालजी पटेल, रूपनाथ पटेल आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188657

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना