जगन्नाथपुर में टीम द्वारा बरामद अवैध शराब
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। आबकारी विभाग द्वारा औचक छापेमारी में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर व रामपुर में तीस लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी है। आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव के साथ निकली टीम ने सोमवार को जगन्नाथपुर व रामपुर में कच्ची शराब के साथ चार सौ कुन्तल लहन को भी बरामद किया। टीम ने बरामद लहन को मौके पर नष्ट कराया। टीम के द्वारा बरामदगी को लेकर आबकारी अधिनियम के तहत आरोपियो के खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया। वहीं आबकारी निरीक्षक अशोक यादव ने इन गांवो मे अवैध शराब के सेवन से दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता भी प्रदान की। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
