यूपी जौनपुर थाना बक्शा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आगामी जयंती को शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज स्थानीय पुलिस थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की मुख्य बातें:
शांति और भाईचारे की अपील:
बैठक की अध्यक्षता कर रहे थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह उपस्थित गणमान्य नागरिकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से अपील की कि बाबा साहेब का संदेश समानता और भाईचारे का है। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी सौहार्द बनाए रखें।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम:
थाना प्रभारी ने बताया कि जयंती के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्राओं और कार्यक्रमों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
और आपको बता दे कि थाना प्रभारी का कहना है कि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान डीजे की आवाज नियंत्रित रखनी होगी और निर्धारित रूट का ही पालन करना होगा। किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। और हमारा उद्देश्य है कि सभी नागरिक बाबा साहेब की जयंती गरिमापूर्ण तरीके से मनाएं। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय उपलब्ध है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।"
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज सेवी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखने की बात कही है ताकि कोई भ्रामक जानकारी न फैला सके।
बैठक में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, एएसआई वीरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल शिव प्रकाश यादव हेड मुहर्रिर समलेश यादव, हेड कांस्टेबल बीगन प्रसाद, हेड कांस्टेबल अमित सिंह, हेड कांस्टेबल रामप्रवेश यादव, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल अखिलेश यादव, कांस्टेबल अमरजीत यादव ग्राम प्रधान मनोज कुमार यादव, प्रधान सुभाष चंद्र गौतम, लवकेश कुमार, अवधेश कुमार, प्रमोद कुमार गौतम, सुरेन्द्र गौतम, संदीप कुमार, राहुल गौतम, राजेश गौतम सुभाष गौतम, सुनील कुमार,राममनि गौतम समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। रिपोर्ट नरेंद्र शर्मा 151172645
