फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर जहांगीराबाद नगर के मोहल्ला मेमारान स्थित संरक्षक डॉ. सुभाष कौशिक के आवास पर परशुराम सेवा समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी निकालने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बताया गया कि प्रभात फेरी मोहल्ला मेमारान स्थित लालजी मंदिर से प्रारंभ होगी और नगर के सभी प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः लालजी मंदिर पर ही आकर समाप्त होगी। फेरी के समापन पर भगवान परशुराम जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी।
इस अवसर पर संरक्षक डॉ. सुभाष कौशिक ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें धर्म, साहस और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता और जागरूकता लाई जा सकती है। वहीं गप्पी पंडित ने कहा कि ब्राह्मण समाज को संगठित होकर अपने संस्कारों और परंपराओं को आगे बढ़ाना चाहिए तथा नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से अवगत कराना आवश्यक है।
पदाधिकारियों ने बताया कि जयंती समारोह के उपरांत भईपुर दोराहा पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील की। इस अवसर पर नरेंद्र पाठक, अजय कौशिक, गप्पी पंडित, रोहित पाठक, प्रवीन शर्मा, शैंकी पाठक, गौरव पंडित, दिशु पंडित, सोनू पंडित, राजीव पंडित, कपिल शर्मा, हिमांशु त्यागी, सुरेश कौशिक, ब्रह्मपाल शर्मा, अमृत शर्मा और अजय शर्मा समेत समाज के दर्जनों लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट सुनील कुमार 151044 750
