EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पूरनपुर: स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, पुराने मीटर वापस लगाने की मांग
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 34 54
    13 Apr 2026 19:53 PM



सपाइयों ने घेरा बिजली घर: मनमाने बिल और जर्जर तारों को लेकर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी


पीलीभीत। पूरनपुर में समाजवादी पार्टी  के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्थानीय बिजली घर पर स्मार्ट मीटर की कथित अव्यवस्थाओं, अघोषित बिजली कटौती और मनमाने बिलों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष हाजी लाडले के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए और प्रीपेड मीटर हटाकर पुराने पोस्टपेड मीटर वापस लगाने की पुरजोर मांग की। हंगामे के दौरान एसडीओ मोहित गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों की समस्याएं सुनीं।
धरने को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष हाजी लाडले ने गंभीर आरोप लगाया कि विभाग ने उपभोक्ताओं को अंधेरे में रखकर जबरन प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रिचार्ज खत्म होते ही बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है। इसके अतिरिक्त, उपभोक्ताओं को उनकी वास्तविक खपत से कहीं ज्यादा बिलों का भुगतान करना पड़ रहा है। लाडले ने इस पूरी व्यवस्था को अपारदर्शी बताते हुए कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया।
सपा जिला सचिव तौफीक अहमद कादरी और बंटू खां ने कहा कि एक ओर जनता महंगाई से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर प्रीपेड मीटर नई मुसीबत बन गए हैं। कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के सामने अपनी प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें शामिल है सभी प्रीपेड मीटरों को तत्काल हटाकर पुराने पोस्टपेड मीटर लगाना।
शहर में फैले जर्जर तारों और झूलते हुए विद्युत पोलों को दुरुस्त करना।
नए बिजली कनेक्शनों के लिए विशेष कैंपों का आयोजन करना, ताकि जनता को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
इस विरोध प्रदर्शन में अफजल अंसारी, शहीद खां, नादिर रजा बरकाती, लल्ला भाई, मो. तालिब, अमन यादव, जाहिद खां, मो. पायीन, भूरी बेगम, कैंसरी बेगम, पुनीत वर्मा और श्यामाचरण सहित दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सपाइयों ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और भी उग्र किया जाएगा। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188657

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना