EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

चुनाव समय पर कराने या कार्यकाल बढ़ाने की प्रधानो ने उठाई मांग
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 65
    13 Apr 2026 17:51 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद सोमवार को जहांगीराबाद ब्लॉक मुख्यालय पर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले ग्राम प्रधानों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। प्रधानों ने पंचायत चुनाव समय पर कराए जाने अथवा चुनाव होने तक वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग की।
धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी जगमाल सिंह मावई ने की। इस दौरान प्रधानों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी (VDO) मनीष मिश्र को सौंपा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि समय पर चुनाव नहीं कराए जाते और कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाता, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे तथा जरूरत पड़ने पर उच्च न्यायालय का रुख भी करेंगे।
प्रधानों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि वे किसी भी सूरत में पंचायत एडीओ या बीडीओ को ग्राम पंचायत का प्रशासक नहीं बनने देंगे। उनका कहना था कि यदि चुनाव में देरी होती है, तो वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किया जाना चाहिए।
धरना स्थल पर प्रधानों का आक्रोश उस समय और साफ दिखाई दिया जब उन्होंने एडीओ पंचायत सत्येंद्र कुमार को अपने साथ धूप में बैठाया। यह प्रदर्शन प्रशासन के प्रति नाराजगी का प्रतीक रहा।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह प्रधान (ईलना), भाजपा मंडल अध्यक्ष ऊधम सिंह (ढकरौली), प्रेम सिंह (माजरा खानपुर अभयपुर), मूलचंद्र सिंह (मुल्लानी), विजयपाल सिंह (बांसुरी), रवि भाटी (बादशापुर तालाब), सुरजीत सिंह (जहांगीराबाद देहात), रुकमणी देवी (पूठा), नरेंद्र सिंह (ककरई), अय्यूब कुरैशी (जलीलपुर), पुष्पा देवी (सीकरी), नरेश कुमार (नवीनगर), श्योराज सिंह (परवाना), मीनाक्षी (जसैर), रौयल जी (इमामाबाद), आस मोहम्मद, मामचंद, संजीव प्रधान, डॉ. अजीत सिंह सहित अनेक ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
अंत में वीडीओ मनीष मिश्र ने प्रधानों को आश्वस्त किया कि उनका ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया। रिपोर्ट सुनील कुमार 151044 750 

 



Subscriber

188657

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना