मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर क्षेत्र की सभी प्रमुख मूर्तियों, मुख्य मार्गों एवं मलिन बस्तियों में विशेष स्तर पर व्यापक साफ-सफाई एवं चूना छिड़काव कराया जाएगा। इस विशेष अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु मंगलवार को सफाई मित्रों का साप्ताहिक अवकाश निरस्त कर दिया गया है, ताकि नगर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाए रखी जा सके।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान सभी निर्धारित स्थलों पर विशेष सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य सुनिश्चित किया जाए।
रिपोर्ट नंदकिशोर शर्मा 151170853
