EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों, किसानों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी
  • 151188511 - FULMATI 55 65
    13 Apr 2026 15:35 PM



 

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अप्रैल को शहर के दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह महाराणा प्रताप इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमपीआईटी) में पूर्वी यूपी के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वह महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों और प्रशिक्षार्थियों को पुरस्कृत करेंगे।

 उनके साथ टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टीसीएस) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी दोनों कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री 15 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे आएंगे और गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे।

शाम करीब चार बजे वह टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टीसीएस) के चेयरमैन के साथ महाराणा प्रताप इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमपीआईटी) में टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टीसीएस) के सहयोग से बने पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे।

इस अवसर पर एमपीआईटी ने एआई फॉर आल ट्रेनिंग वर्कशॉप के लिए पांच लाख युवाओं को पंजीकृत करने की तैयारी की है। इसके बाद वह शाम करीब पांच बजे महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय जाएंगे और वहां एकाथॉन प्रतियोगिता के 16 विजेताओं को पुरस्कत करने के साथ ही एआई से तकनीकी प्रशिक्षण लेने वाले पांच किसानों को सम्मानित करेंगे।

रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511

 



Subscriber

188657

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना