वृन्दावन। रमणरेती-परिक्रमा मार्ग स्थित प्राचीन वन विहार (आचार्य पीठ टोपी कुंज) में अनंतश्री विभूषित जगद्गुरू निंबार्काचार्य श्रीमन्मुकुंद देवाचार्य सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) के द्वारा जगद्गुरू श्रीनिंबार्काचार्य श्रीमन्मुकुंद देवाचार्य पाटोत्सव विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी "यूपी रत्न" डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि आचार्य पीठ-टोपी कुंज के अध्यक्ष जगदगुरू श्रीनिंबार्काचार्य श्रीश्रीललिताशरण देवाचार्य महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के अंतर्गत 17 से 23 अप्रैल तक सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं श्रीमद्भक्तमाल पाठ पारायण होगा।इसके अलावा 24 से 26 अप्रैल पर्यंत सायं 04 बजे से त्रिदिवसीय समाज गायन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को श्रीधाम वृन्दावन की सुप्रसिद्ध कीर्तन मंडली के द्वारा एकादशी अखंड कीर्तन किया जाएगा। इसके अलावा 28 अप्रैल को संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा।
आचार्य पीठ-टोपी कुंज के अध्यक्ष जगदगुरू श्रीनिंबार्काचार्य श्रीश्रीललिताशरण देवाचार्य महाराज ने समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं से इस आयोजन में उपस्थित होने का आग्रह किया है। रिपोर्ट नंदकिशोर शर्मा 151170853
