घायल बदमाश के पास गिरा तमंचा भी पुलिस ने किया
यूपी प्रयागराज के हंडिया थाना के बरौत चौकी क्षेत्र के भेलसी गांव के नहर के पास महिला से छीनेती का मामला सामने आया है
पीड़िता सुनीता ने आरोप लगाया है कि बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट की और विरोध करने पर फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई
*सुनीता के अनुसार, आरोपियों ने उसे रोककर छीनेती की और धमकाने के लिए गोली भी चलाई,गोली चलाकर भागते समय जनता ने दौड़ाया जिससे बदमाश बाइक से गिर गया और जनता ने पिटाई की, बदमाश अनुराग मिश्रा हंडिया थाने का बी क्लास का हिस्ट्रीशीटर है पुलिस को सूचना होने पर घायल बदमाश को जिला अस्पताल भेजा पीड़िता का यह भी आरोप है कि थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच नहीं कराई और मामले को गंभीरता से नहीं लिया*
*पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और फायरिंग के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बना हुआ है* और वही पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट

20260413103022903373558.mp4
2026041310305843782853.mp4
20260413103204764477162.mp4