EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रोडवेज कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ) मथुरा डिपो शाखा चुनाव संपन्न, नए पदाधिकारी घोषित
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 43 54
    13 Apr 2026 10:18 AM



मथुरा । उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) मथुरा डिपो शाखा का चुनाव शाखा अध्यक्ष श्यामवीर सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार (चुनाव अधिकारी) एवं क्षेत्रीय मंत्री श्री ओ.पी. भगौर की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ श्री जय प्रकाश शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही। संचालन शाखा मंत्री श्री राजेंद्र चतुर्वेदी ने किया।

चुनाव उपरांत शाखा अध्यक्ष पद पर श्यामवीर सिंह, मंत्री पद पर राजेंद्र चतुर्वेदी, कार्यकारी अध्यक्ष पद पर सौंवेंद्र सिंह, संगठन मंत्री पद पर जितेंद्र कुमार शर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद पर दुष्यंत कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं तकनीकी शाखा में अध्यक्ष विष्णु कुमार चौधरी, मंत्री दीपक गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह को दायित्व प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सत्यबीर सिंह, ममता शर्मा, मधु शर्मा, शिवकुमार सैन, सीमा चौधरी, ब्रज लता, कामिनी, कीर्ति, आजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिरोही सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट नंदकिशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना