EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का भव्य आयोजन गृहस्ट प्लाजा मे 40 नए पत्रकार सम्मानित एवम् नई नियुक्ति
  • 151170915 - VIJAY KUMAR 54 66
    13 Apr 2026 07:39 AM



मऊ। राष्ट्रीय पत्रकार संघ (भारत) के तत्वावधान में शनिवार को नगर के प्रतिष्ठित गृहस्थ प्लाजा में भव्य 'पत्रकार सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव मुरली मनोहर पांडे मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल एवं जिला अध्यक्ष एडवोकेट शिवानी शर्मा ने संयुक्त रूप से की।जिला अध्यक्ष का हुआ विशेष सम्मान*समारोह के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह और राष्ट्रीय सचिव मुरली मनोहर पांडे द्वारा जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल को माला पहनाकर, अंगवस्त्र भेंटकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।वरिष्ठ पदाधिकारियों व पुराने पत्रकारों का सम्मान कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं पुराने पत्रकारों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुज कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैप्पी राय, मंडल अध्यक्ष आदर्श कुमार, जिला महामंत्री अशोक पटवा, प्रशासनिक अध्यक्ष रामसूरत राजभर, जिला उपाध्यक्ष परमहंस, तहसील अध्यक्ष मधुबन राजकुमार सिंह, तहसील अध्यक्ष मोहम्मदाबाद विश्वजीत, तहसील अध्यक्ष घोसी सुधाकर यादव एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।40 पत्रकारों को मिला सम्मान इसके अतिरिक्त जिले एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यरत अन्य 40 पत्रकारों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले प्रमुख पत्रकारों में सुभान पठान, संदीप यादव, मोनिका राय, रूपेश पांडे, राहुल पांडे, विजय कुमार, धनंजय पांडे, श्याम मनोहर सिंह, राजेश यादव, सुधीर कुमार, राजकुमार, सुमित यादव, सतीश यादव, राशिद हुसैन, भारती, मोहम्मद शमीम, वीर बहादुर, विकास सिंह, शमशाद उर्फ डब्लू, सूर्यभान कश्यप, श्याम आशीष चौहान, श्री भगवान, राम आशीष, संदीप पांडे, डॉ मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद अख्तर, मेराज अहमद सहित अन्य पत्रकार शामिल हैं।गृहस्थ प्लाजा में आयोजित समारोह के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव मुरली मनोहर पांडे द्वारा जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल को माला पहनाकर, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।समारोह में संगठन के पदाधिकारियों सभी अन्य पत्रकार को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया।संगठन का हुआ विस्तार, नए पत्रकार हुए शामिल समारोह में कई नए पत्रकारों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल ने कहा, हमारा प्रयास है कि ग्रामीण अंचल तक के पत्रकारों को एक मंच मिले। जिला अध्यक्ष एडवोकेट शिवानी शर्मा ने कहा, संगठन में महिला पत्रकारों की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही पत्रकारों को निःशुल्क कानूनी सलाह के लिएपत्रकार हितों की रक्षा का लिया संकल्प राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने दो टूक कहा कि फील्ड में काम कर रहे किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय सचिव मुरली मनोहर पांडे ने कहा कि संगठन कानूनी और सामाजिक दोनों स्तर पर पत्रकारों के साथ खड़ा रहेगा। , कानूनी सहायता प्रकोष्ठ और प्रशिक्षण गणमान्य लोग रहे मौजूद इस अवसर पर जिले के कई समाजसेवी, अधिवक्ता, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संघ के जिला महामंत्री अशोक पटवा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। रिपोट - विजय कुमार 151170915 



Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना