EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रक्तदान से बड़ा दुनिया में कोई दान नहीं- विनय अग्रवाल
Link
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 66 77
    12 Apr 2026 23:06 PM



तृतीय रक्तदान शिविर हुआ संपन्न, 236 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित

  • बयाना में विशाल रक्तदान शिविर, सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदान
  • श्री कल्याण फाउंडेशन का तृतीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सफल
  • रक्तदान कर दंपत्तियों और महिलाओं ने पेश की मानवता की मिसाल
  • भरतपुर और जयपुर टीम ने मिलकर 236 यूनिट रक्त किया संग्रह
  • विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने दीप प्रज्वलन कर किया शिविर का शुभारंभ
  • बयाना में सेवा का महायज्ञ, रक्तदाताओं को मिला सम्मान और सुविधाएं

राजस्थान बयाना- शहर के जानकीपुरम् स्थित भानी महल में,12 अप्रेल को श्री कल्याण फाउंडेशन ने तृतीय विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शुरुआत स्थानीय विधायक डॉ ऋतु बनावत व फाउंडेशन ट्रस्ट की संरक्षक कमलेश दमदमा पत्नी स्वर्गीय कल्याण प्रसाद दमदमा एवं मनीषा अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस शिविर में रक्तदाताओं की सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। फाउंडेशन के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने बताया कि इस पुनीत कार्य में करीब आधा दर्जन दंपत्तियों और करीब तीन दर्जन महिलाओं ने भी इस पवित्र यज्ञ में रक्तदान कर आहुति दी। संस्था के मंत्री रमन धाकड़ व कोषाध्यक्ष किशनचंद ने बताया कि शिविर में भरतपुर आरबीएम व एसएमएस जयपुर ट्रामा सेंटर की टीमों ने रक्त संग्रहण किया। भरतपुर की टीम ने 135 यूनिट वा जयपुर टीम ने 101 यूनिट रक्त का संग्रहण किया। वहीं रक्तवीरों के लिए एनर्जी ड्रिंक और प्रशस्ति पत्र दिए गए। फाउंडेशन द्वारा उपस्थित सभी आगंतुकों के लिए स्वल्पाहार वा भोजन की व्यवस्था भी की गई। संस्था की संरक्षक कमलेश दमदमा ने कहा कि रक्तदान ही मानव की असली मुस्कान है जिसे हर इंसान को अपने जीवन में संकल्पित होते हुए अपनाना चाहिए। इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाने के लिए श्री कल्याण फाउंडेशन की पूरी टीम द्वारा एकजुट व संकल्पित होकर जो मानवीय कार्य किया गया है, वास्तव में यह एक सराहनीय पहल है। देखे बयाना से हरिओम उपाध्याय की रिपोट 

20260412230314195271417.mp4

20260412230435093504203.mp4



Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना