EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    12 Apr 2026 22:38 PM



प्रतापगढ़ में अफसरों का तबादला तूफान, सदर-रानीगंज में नई तैनाती

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बड़ा कदम उठाते हुए चार उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में व्यापक बदलाव किया है। इस निर्णय के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। जारी आदेश के अनुसार, अनुष्का शर्मा को सदर तहसील का नया एसडीएम बनाया गया है, जबकि अनुराग सिंह को रानीगंज तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सदर की एसडीएम रहीं नैंसी सिंह को अपर उप जिलाधिकारी द्वितीय के पद पर स्थानांतरित किया गया है। रानीगंज के एसडीएम रहे विमल कुमार को अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर (मुख्यालय) बनाया गया है।इसके अतिरिक्त रानीगंज तहसील में भी बदलाव किया गया है। तहसीलदार अजय संतोषी को हटाते हुए नायब तहसीलदार अंकित सिंह को प्रभारी तहसीलदार रानीगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल कार्य में तेजी, पारदर्शिता और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण को ध्यान में रखते हुए किया गया है। डीएम द्वारा तेजतर्रार और कार्यकुशल अधिकारियों की तैनाती से यह संकेत स्पष्ट है कि प्रशासन अब और अधिक सक्रिय और जवाबदेह बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इस व्यापक बदलाव के बाद जिले के अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है, वहीं आमजन में बेहतर प्रशासनिक कार्यप्रणाली की उम्मीद भी बढ़ी है। रिपोर्ट विशाल रावत डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ 151019049



Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना