EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत दो अन्य घायल
  • 151051049 - PAWAN KUMAR 0 0
    12 Apr 2026 21:06 PM



मनकापुर,गोंडा। क्षेत्र में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैरीपुर रामनाथ निवासी अमित कुमार (18) पुत्र राजेन्द्र कुमार अपने दोस्तों कमल किशोर (25) व गोलू (17) के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर पड़ोसी जनपद के थाना सादुल्ला नगर क्षेत्र के मद्दो भट्ठा से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि अमित कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कमल किशोर और गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से घायलों को डायल 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला मुख्यालय रेफर कर दिया।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए, जहां रोते-बिलखते माहौल ने सभी को झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
वहीं, दूसरी बाइक पर सवार थाना सादुल्ला नगर क्षेत्र के मद्दो भट्ठा निवासी दीन मोहम्मद अपने दो साथियों के साथ मनकापुर इलाज कराने आए थे और वापस लौट रहे थे। वे भी इस हादसे में घायल हुए हैं, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
चौकी मछली बाजार इंचार्ज साहेब कुमार ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही ।
गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बैरीपुर रामनाथ के ग्राम प्रधान का कार्य देख रहे अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक अमित कुमार के पिता राजेन्द्र कुमार राजगीरी का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। अमित ने हाल ही में मद्दो भट्ठा में बैट्री रिक्शा रिपेयरिंग की दुकान खोली थी। शनिवार को वह अपने दोस्तों कमल किशोर व गोलू को दुकान दिखाने और घुमाने के लिए साथ ले गया था।
परिवार में अमित के अलावा भाई मनोज कुमार और बहन करीना हैं। लगभग चार बीघा जमीन के सहारे परिवार किसी तरह जीवन यापन कर रहा था। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रिपोर्ट पवन कुमार द्विवेदी गोंडा 151051049



Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना