वाराणसी । वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय कमल दा की स्मृति में "बन्धु" संस्था द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन आज भेलूपुरा, वाराणसी स्थित "जिम स्पोर्टिंग क्लब" में किया गया।
"बन्धु" एक समर्पित सामाजिक सेवा संस्था द्वारा 'स्वामी हरशंकरानंद जी हॉस्पिटल", सुन्दरपुर, वाराणसी के पूर्ण सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने, समाज के जरुरतमंदों एवं असहाय रोगियों की सहायता हेतु " रक्तदान शिविर" का आयोजन किया।
"बन्धु" द्वारा यह रक्तदान शिविर वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय "कमल दा" की स्मृति में आयोजित किया गया।
शिविर में अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई दाताओं ने पहली बार रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में सभी रक्तदाताओं का हिमोग्लोबिन जाँच किया गया एवं सुरक्षित रक्तदान के लिए डा. जय सिंह के नेतृत्व में चिकित्सा दल मौजूद रहा।
आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और उन्हें प्रमाण-पत्र एवं Cool Ice-Cream द्वारा जलपान प्रदान किया गया। यह आयोजन स्वास्थ्य के प्रति "बन्धु" की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
शिविर में लगभग 30 यूनिट रक्त सुरक्षित रूप से "स्वामी हरशंकरानंद जी हॉस्पिटल" में स्थानान्तरित किया गया।
रक्तदान शिविर के अतिरिक्त निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में ACE Laboratories के डा. अंशिका भारद्वाज एवं अनुभवी डॉक्टरों द्वारा ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और सामान्य स्वास्थ्य की जाँच मुफ्त में की गई।
शिविर में आये लोगों को चिकित्सा सलाह के लिए विशेष डॉक्टरों की टीम मौजूद थी, जिसमें जनरल फिजिशियन, पेन केअर डाक्टरों द्वारा "बन्धु" डा. ए. के. रॉय के नेतृत्व में मुफ्त चिकित्सा सलाह उपलब्ध करायी गयी। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों विशेष रूप से कम आय वाले असहाय परिवार को सुलभ स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना था।
डा. अरुणिमा बटब्याल द्वारा होमियोपैथी मेडीसिन सलाह उपलब्ध करायी गयी।
शिविर में निःशुल्क स्तन कैन्सर स्क्रीनिंग, जाँच की सुविधा एक अभिनव प्रयास रहा। शिविर में स्तन कैन्सर की जाँच सेवा से अनेक महिलाओं में स्तन कैन्सर के शुरुआती लक्षणों के प्रति जागरुक किया गया। स्तन कैन्सर स्क्रीनिंग के लिए डा. विनीता श्रीवास्तव की अनुभवी डॉक्टर, मेडिकल टीम, नर्स एवं तकनीशियन ने अपनी सेवाएँ दीं।
डॉक्टर ने महिलाओं को स्व स्तन-परीक्षण करने का तरीका समझाया उन्होंने स्तन कैन्सर के शुरुआती संकेतों-स्तन में गाँठ, आकार में बदलाव या त्वचा के बारे में महिलाओं को अवगत करवाया।
"बन्धु" द्वारा आयोजित ये विशेष सेवा-शिविर सफल रहा इसमें न केवल महिलाओं को स्तन कैन्सर के प्रति सचेत किया गया, बल्कि उन्हें एक स्वस्थ भविष्य की दिशा में प्रेरित किया गया ।। रविन्द्र गुप्ता
