EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

केलाखेड़ा में 90 किलो प्रतिबंधित गौमांस बरामद, एक गिरफ्तार
  • 151127516 - VIKKY SINGH 0 0
    12 Apr 2026 18:25 PM



केलाखेड़ा (उधमसिंह नगर), 12 अप्रैल। जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत केलाखेड़ा पुलिस एवं गौवंश संरक्षण स्क्वाड कुमाऊं परिक्षेत्र की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 किलो प्रतिबंधित गौमांस बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक केलाखेड़ा एवं गौवंश संरक्षण स्क्वाड टीम ने मुखबिर की सूचना पर सड़कड़ी रोड, वार्ड नंबर 05 केलाखेड़ा में छापेमारी की। इस दौरान मोहम्मद हारून (46 वर्ष) पुत्र चंदा निवासी वार्ड नंबर 05 के कब्जे से लगभग 90 किलो प्रतिबंधित गौमांस बरामद किया गया।
पुलिस ने मौके से एक चापड़, एक चाकू, एक लकड़ी का गुटका तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है। अभियुक्त के खिलाफ थाना केलाखेड़ा में एफआईआर संख्या 43/2026 के तहत गौवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 3/5/6/11 में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना केलाखेड़ा के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह सोलंकी, उपनिरीक्षक पंकज बेलवाल, उपनिरीक्षक सुशील कुमार सहित गौवंश संरक्षण स्क्वाड के पुलिसकर्मी शामिल रहे। विक्की सिंह 151127516



Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना