यूपी हापुड़। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की आगामी 135वीं जयंती के दृष्टिगत जनपद में समारोह को सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं भव्य ढंग से मनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय की संयुक्त अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में अम्बेडकर जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, विद्युत एवं जल आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
गोष्ठी के दौरान जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भीड़ प्रबंधन, शोभायात्रा व सभाओं के लिए रूट प्लान, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों तथा कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में जिम्मेदारियां सौंपी गईं और समयबद्ध रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। रिपोट - जाबिर अली 151044786
