थाना खेरागढ़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग लड़की के अपहरण मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 9 अप्रैल 2026 का है, जब एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
बताया गया कि बच्ची कोचिंग के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
सर्विलांस और लगातार प्रयासों के चलते पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिले।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नई दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
साथ ही अपहृत बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहब्बत पुत्र बाबूलाल के रूप में हुई है, जो महुआखेड़ा गांव, थाना खेरागढ़ का निवासी बताया जा रहा है।
आरोपी के खिलाफ पहले से भी मामला दर्ज था। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
