अखिल भारत हिन्दू महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा ने कल दोपहर वृन्दावन बस स्टैंड के सामने दिल्ली के एक परिवार ने कार में टक्कर मारकर, जिस प्रकार से सभी ने एक राय होकर, मृदुल कांत जी के यह कहने पर कि आप
गाड़ी में जो नुक्सान हुआ है, उसको सही करा दीजिये, हमला किया। जिसमें उनके ड्राइवर और कैमरामैन को पकड़ कर धक्का मुक्की के बाद, मृदुल कांत जी के गले को दबाने की कोशिश की, इससे वो गैरोश हो गयें। इसी मारपीट खीचातानी में उनके गले के रूद्रास सोने की चैनल भी लूट ली गई। बमुश्किल उनकी जान बची। यह वाक्या अचानक घटित हुआ, इसमें दिल्ली की महिलाओं ने भी भददी भददी गालियाँ दी, और पुरूषों के साथ मारपीट में भी अहम भूमिका निभाई।इस घटना के पश्चात सोशलमीडिया पर समाचार पता लगते ही, हजारों की संख्या में उनके भक्त और समाजिक संगठनों के लोग कोतवाली पहुंचे। तबीयत बिगड़ी हुई थी, फिर पुलिस के पहुचने पर दिल्ली के लोगो व महिलाओं को कोतवाली वृन्दावन लाया गया। बिगड़ी अवस्था में तहरीर लिख कर दी गई, फिर तहरीर के साथ एक ब्यान भी खुद हाथों से लिखकर दिया गया। तहरीर में मामूली मारपीट घटना लिखीं गई, फिर मेडिकल रिपोर्ट के लिए भेजा गया। जानकारी होने पर कि मुकदमा जान से मारने की घटना में दर्ज नही किया गया है पुनः सभी कोतवाली पहुंचे, हजारों की संख्या में समर्थक भी कोतवाली पहुंचे जहां जिम्मेदार अधिकारियों और कोतवाली इंचार्ज संजय पाण्डेय जी ने एफआईआर में लूट और जान से मारने की घटना को भी जोड़ने का आश्वासन दिया गया इसके पश्चात सभी समर्थक रात 11 बजे कोतवाली से वापस लौटे।।
जिसमें प्रमुख रूप से मुकेश खंडेलवाल एडवोकेट राकेश चतुर्वेदी मुकेश चतुर्वेदी श्याम शर्मा आशीष शर्मा अभिषेक शर्मा नितिन चौधरी योगेश आवा राम कटोरा दाऊजी से, पंकज चतुर्वेदी मान मंदिर के साथ-साथ हजारों की संख्या में भागवत आचार्य विभिन्न विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता स्थानीय वृंदावन निवासी संस्थाओं के पदाधिकारी भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पंडित संजय हरियाणा ने कहाँ इस घटना से बाहरी भक्त जो मथुरा वृन्दावन दर्शन करने आते हैं आये दिन मारपीट और संतों को हडकाने की संख्या में वृद्धि हुई है, इस पर लगाम लगाने और भागवत आचार्य मृदुल कांत शास्त्री जी को जान से मारने लूट मारपीट की घटना में गिरफ्तार दोषियों को जेल भेज, निष्पक्षता से जांच कर न्याय दिलाने की मांग मथुरा पुलिस प्रशासन से की गई है। हमको पुलिस प्रशासन पर विश्वास है, पुलिस प्रशासन को भी स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा हेतु कड़े कदम उठाने की अब ब्यवस्था करनी होगी। ऐसा संदेश मथुरा वासियों को देने के लिए उचित आपरेशन भविष्य में सड़कों पर चलाये। जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।।
रिपोर्ट नंदकिशोर शर्मा 151170853
