EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सेवा और समर्पण का संकल्प, कासगंज में 'क्षत्रिय विकास फाउंडेशन' की बैठक संपन्न
  • 151110069 - SANJAY SINGH 54 65
    12 Apr 2026 17:29 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। जनपद के नदरई गेट स्थित ब्रज रिजॉर्ट एवं रेस्टोरेंट में क्षत्रिय विकास फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में समाज के उत्थान, निर्धनों की सहायता और सरकारी योजनाओं के लाभ को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।


मुख्य अतिथि और संरक्षक की उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के मुख्य अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह पुंडीर ने की। वहीं, मुख्य संरक्षक के रूप में नगर पालिका परिषद कासगंज की पूर्व अध्यक्ष डॉ. शशि लता चौहान उपस्थित रहीं। बैठक में समाज के सैकड़ों संभ्रांत नागरिकों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

फाउंडेशन का उद्देश्य, राजनीति से ऊपर सेवा

बैठक को संबोधित करते हुए अनिल कुमार सिंह पुंडीर ने कहा कि देश और प्रदेश में कई संगठन कार्यरत हैं, लेकिन 'क्षत्रिय विकास फाउंडेशन' सेवा और समर्पण के मूल मंत्र के साथ काम करेगा। हमारा प्राथमिक लक्ष्य ग्रामीण अंचल में रह रहे उन गरीब समाज बंधुओं की मदद करना है, जिन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती। फाउंडेशन न केवल समस्याओं का त्वरित निस्तारण करेगा, बल्कि निर्धन कन्याओं के विवाह में आर्थिक सहयोग भी प्रदान करेगा।"कार्यक्रम की संरक्षक डॉ. शशिलता चौहान ने समाज की वास्तविक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामान्य श्रेणी में होने के बावजूद समाज में ऐसे हजारों परिवार हैं जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फाउंडेशन के पदाधिकारियों की सहमति से ऐसे परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से समाजसेवी लायन ऐके सिंह पुंडीर, कैप्टन ओमपाल सिंह, संतोष सिंह राघव,कृष्ण पाल सिंह सोलंकी, रामवीर सिंह चौहान, ठा. रामचंद्र सिंह चौहान, विजय बहादुर सिंह सोलंकी, एडवोकेट सत्येंद्र सिंह वैश्य, पूर्व प्रेसिडेंट रामकुमार सिंह चौहान, ठा. शिव प्रताप सिंह सोलंकी, ओंकार सिंह पुंडीर, धर्मेंद्र सिंह पुंडीर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे l कार्यक्रम का कुशल संचालन पूर्व सभासद पवन चौहान द्वारा किया गया। बैठक के अंत में समाज के कल्याण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया गया। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 

 



Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना