EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

समाजवादी पार्टी द्वारा विधानसभा दीदारगंज में अंबेडकर जयंती को मनाने के सम्बन्ध में सिसवारा बाजार में बैठक संपन्न.....
  • 151046105 - PRAVIN KUMAR YADAV 55 66
    12 Apr 2026 16:47 PM



यूपी के आजमगढ़ जिले के दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के सिसवारा बाजार में रविवार को दोपहर में समाजवादी पार्टी दीदारगंज की बैठक आयोजित की गई । जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, संगठन सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर सहभागिता की। बैठक के मुख्य अतिथि दीदारगंज सपा विधायक कमलाकांत राजभर रहे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027में पार्टी को भारी बहुमत दिलाने पर बिचार किया गया जिसमें समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने अपने अपने सुझाव व बिचार साझा किए विधायक कमलाकांत राजभर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का सख्त निर्देश है कि आप लोग बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाकर ,पी. डी. ए. को जोड़े समाज का हर व्यक्ति पी. डी. ए. का सदस्य है । इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता ने विधायक निधि द्वारा असहाय,गरीब और गम्भीर रूप से वीमार लोगों के इलाज हेतु दिए विधायक कमलाकांत राजभर के द्वारा विधायक निधि से आठ करोड़ रुपए पीड़ितों के इलाज की चर्चा और प्रशंसा की तो वहीं सपा विधानसभा अध्यक्ष राम आसरे चौहान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग फार्म 6अवश्य भरवाएं नहीं तो पात्र मतदान से वंचित रह जाएंगे।आप सभी कार्यकर्ता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती शानदार ढंग तन मन धन से मनायें।इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता विश्वनाथ राजभर, राम सिंगार यादव विधानसभा महासचिव ,सुरेश राजभर, डॉ.रणविजय सिंह, त्रिलोकी राजभर,राम सकल यादव, ललित राजभर, आशा राजभर,सरोज राजभर, काजी हनी,अरसद, रवि कुमार राजभर,सुबास प्रजापति,मनोज राजभर देवगौड़ा, छोटेलाल राजभर ,अरविंद कश्यप,अभिमन्यु यादव ,राम अचल राजभर,राम चेत यादव आदि उपस्थित थे। रिपोर्ट -प्रवीण यादव दीदारगंज आज़मगढ़ 151046105



Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना