EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सुवासा में दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, धमकी देने वाला पंकज जेल भेजा गया
  • 151127612 - KAMAL CHOUHAN 0 0
    12 Apr 2026 13:00 PM




🔴 सब हेडिंग
इंगोरिया थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज
🎙️ एंकर / वॉइस ओवर स्क्रिप्ट
उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र के सुवासा गांव में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि 9 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने थाना इंगोरिया में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने रात के समय उसे बहला-फुसलाकर अपने खेत में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 106/2026 दर्ज कर बीएनएस की धारा 66(2), 351(3), पॉक्सो एक्ट तथा एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज पिता मुरलीदास निवासी सुवासा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश भाटी सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
देखिए उज्जैन से

7747926808

मध्य प्रदेश स्टेट ब्यूरो चीफ कमल चौहान की रिपोर्ट।



Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना