EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रौन में महात्मा ज्योतिराव फुले की 199वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
Link
  • 151186553 - KUNWAR SINGH 43 54
    12 Apr 2026 11:49 AM



मध्य प्रदेश भिंड। रौन से है, जहां महात्मा ज्योतिराव फुले की 199वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। नगर परिषद रौन में यह कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कमलेश कुशवाह के निवास पर हुई आम सभा में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महात्मा फुले के सामाजिक सुधार, शिक्षा और समानता के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि एवं वक्ता रामकुमार बौद्ध ने महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन और योगदान पर विस्तार से चर्चा की और उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया और मिठाई बांटकर जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
साथ ही सभी ने समाज को उनके विचारों पर चलने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में कुशवाह समाज एवं एससी वर्ग के अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
सभी ने एकजुट होकर महात्मा फुले को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर कृपा राम बौद्ध, धीरेंद्र अनिल, केशव नगर पार्षद, हरिसिंह लहरी, राजेश कुशवाह (सेक्रेटरी), पुष्पेंद्र (सरपंच), सुधीर बौद्ध (युवा नेता), सौरव लहरी और प्रिंस लहरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। देखे भिंड से कुंवर सिंह की रिपोट 

20260412114441595567041.mp4



Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना