EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मथुरा पुराने बस स्टैंड पर पार्सल बुकिंग में बड़ा खेल
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    12 Apr 2026 10:44 AM



मथुरा । पुराने बस स्टैंड पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा AVG Logistics को दी गई पार्सल बुकिंग की अनुमति के अंतर्गत गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आ रहा है। 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्सल बुकिंग कार्य में नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, जिससे सरकार को भारी राजस्व हानि होने की आशंका है।

बताया जा रहा है कि पार्सल बुकिंग केंद्र पर न तो कोई निर्धारित शुल्क सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की गई है और न ही पार्सलों का विधिवत वजन किया जा रहा है। कई मामलों में बिना बिल के ही माल बुक किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं, जो सीधे तौर पर सरकारी आय में नुकसान पहुंचाने वाली गंभीर अनियमितता है।

इतना ही नहीं, बस स्टैंड परिसर में यात्रियों द्वारा बस से उतारे गए सामान को पार्सल कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा जब्त कर लिया जाता है और बाद में उनसे अवैध रूप से धन वसूली की जाती है। इस प्रकार की कार्यप्रणाली आम जनता के साथ अन्याय और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि परिवहन निगम के टीआई (रोड चेकिंग स्टाफ) द्वारा भी इस पूरे प्रकरण की ओर कोई प्रभावी ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे यह आशंका और प्रबल होती है कि मामला उच्च स्तर की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है।

 इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए, पार्सल बुकिंग की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए तथा अवैध वसूली में संलिप्त कर्मचारियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाने की आवस्यकता है।

रिपोर्ट नंदकिशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188661

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना