EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भानी महल में श्री कल्याण फाउंडेशन का तीसरा रक्तदान शिविर शुरू, RBM भरतपुर व SMS जयपुर की टीमें कर रहीं रक्त संग्रहण
Link
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 55 66
    12 Apr 2026 09:42 AM



राजस्थान बयाना- कस्बे के वेयर हाउस रोड स्थित भानी महल से एक नेक पहल की तस्वीर सामने आई है। श्री कल्याण फाउंडेशन की ओर से तृतीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जहां विधिवत् पूजा-अर्चना के बाद रक्तदान की शुरुआत हुई। शिविर को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
बयाना कस्बे के भानी महल में आज सुबह विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ तृतीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की शुरुआत हुई। श्री कल्याण फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस शिविर में आरबीएम हॉस्पिटल भरतपुर और जयपुर एसएमएस ट्रॉमा सेंटर की सरकारी टीमों द्वारा रक्त संग्रहण का कार्य किया जा रहा है।
शिविर में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। उद्घाटन के मौके पर वक्ताओं ने लोगों से अपील की है कि स्वैच्छिक रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, क्योंकि आपका दिया एक यूनिट खून किसी की जिंदगी बचा सकता है।
“यह हमारा तीसरा शिविर है। महापुरुषों की प्रेरणा से हम समाज को रक्तदान के लिए जागरूक कर रहे हैं। आज भरतपुर और जयपुर से आई टीमों के सहयोग से शिविर चल रहा है।”
मेडिकल टीम पूरी सतर्कता के साथ रक्त संग्रहण कर रही है और सभी रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जांच भी की जा रही है। देखे राजस्थान से हरिओम उपाध्याय की रिपोट 

20260412093758425575826.mp4

20260412093837247886124.mp4

20260412093921997444623.mp4

20260412094004281415665.mp4

20260412094033473418321.mp4



Subscriber

188657

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना