प्रतापगढ़ । नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी तनवीर अहमद ने नामित सभासदों को पद की शपथ दिलाई।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासद विजय पटेल, रमेश चंद्र अग्रहरी एवं योगेंद्र को विधिवत शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव, अधिशासी अधिकारी प्रदीप मिश्रा तथा बड़े बाबू हीरालाल यादव ने सभी नव-नियुक्त सभासदों को माल्यार्पण कर बधाई दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल उपस्थित रहे। साथ ही अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल,15 वार्डों के सभी सभासद कटरा गुलाब सिंह चौकी प्रभारी राजीव वर्मा, बीआरडी पब्लिक स्कूल के विनोद पटेल एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष जेठवारा रविंद्र पटेल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
अतिथियों का स्वागत नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव एवं अधिशासी अधिकारी प्रदीप मिश्रा द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने नव-नियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं दीं । रिपोट - मोहद अनीश 151140893
